2025 जेष्ठ पौर्णिमा व्रत
2025 मध्ये जेष्ठ पौर्णिमा कधी आहे?
11
जून, 2025
(बुधवार)

जेष्ठ पौर्णिमा व्रत मुहूर्त New Delhi, India
पौर्णिमा तिथी सुरवात 11:38:17 पासुन. जून 10, 2025 रोजी
पौर्णिमा तिथी समाप्ती 13:15:52 पर्यंत. जून 11, 2025 रोजी
ज्येष्ठ माह में आने वाली पूर्णिमा का हिन्दू धर्म में बड़ा महत्व है। धार्मिक दृष्टिकोण से पूर्णिमा के दिन स्नान और दान-धर्म करने का विधान है। इस दिन गंगा में स्नान करने से व्यक्ति की मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं। ज्येष्ठ पूर्णिमा को वट पूर्णिमा के रूप में भी मनाया जाता है, जो कि वट सावित्री व्रत के समान ही होता है। गुजरात, महाराष्ट्र व दक्षिण के राज्यों में विशेष रूप से महिलाएं ज्येष्ठ पूर्णिमा को वट सावित्री का व्रत रखती हैं। हालांकि उत्तर भारत में यह व्रत ज्येष्ठ अमावस्या को किया जाता है।
ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत और पूजा विधि
ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन स्नान, ध्यान और पुण्य कर्म करने का विशेष महत्व है। चूंकि ज्येष्ठ पूर्णिमा को वट पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है इसलिये इसकी पूजा विधि इस प्रकार है-
● इस दिन सुहागिन स्त्रियों को वट वृक्ष की पूजा करनी चाहिए और कथा सुननी चाहिए।
● बांस की दो टोकरी लें, इनमें से एक टोकरी में सात प्रकार के अनाज को कपड़े से ढंक कर रखें।
● दूसरी टोकरी में माँ सावित्री की प्रतिमा रखें और साथ में धूप, दीप, अक्षत, कुमकुम, मौली आदि पूजा सामग्री भी रखनी चाहिए।
● माँ सावित्री की पूजा कर वट वृक्ष के सात चक्कर लगाते हुए मौली का धागा वट वृक्ष पर बांधें।
● इसके बाद किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद व्यक्ति को श्रद्धानुसार दान-दक्षिणा दें और प्रसाद के रूप में चने व गुड़ का वितरण करें।
ज्येष्ठ पूर्णिमा का महत्व
हिन्दू धर्म में ज्येष्ठ पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन से श्रद्धालु गंगा जल लेकर अमरनाथ यात्रा के लिये निकलते हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह हिन्दू वर्ष का तीसरा महीना होता है। इस समय में धरती पर प्रचंड गर्मी रहती है और कई नदी व तालाब सूखे जाते हैं या उनका जल स्तर कम हो जाता है। इसलिए इस महीने में जल का महत्व अन्य महीनों की तुलना में बढ़ जाता है। ज्येष्ठ माह में आने वाले कुछ पर्व जैसे- गंगा दशहरा, निर्जला एकादशी के माध्यम से हमें ऋषि-मुनियों ने संदेश दिया है कि जल के महत्व को पहचानें और इसका सदुपयोग करें।
अॅस्ट्रोसेज मोबाइल वरती सर्व मोबाईल ऍप
अॅस्ट्रोसेज टीव्ही सदस्यता घ्या
- साप्ताहिक अंक फल (06 अप्रैल से 12 अप्रैल, 2025): कैसा रहेगा यह सप्ताह आपके लिए?
- महाअष्टमी 2025 पर ज़रूर करें इन नियमों का पालन, वर्षभर बनी रहेगी माँ महागौरी की कृपा!
- बुध मीन राशि में मार्गी, इन पांच राशियों की जिंदगी में आ सकता है तूफान!
- दुष्टों का संहार करने वाला है माँ कालरात्रि का स्वरूप, भय से मुक्ति के लिए लगाएं इस चीज़ का भोग !
- दुखों, कष्टों एवं विवाह में आ रही बाधाओं के अंत के लिए षष्ठी तिथि पर जरूर करें कात्यायनी पूजन!
- मंगल का कर्क राशि में गोचर: किन राशियों के लिए बन सकता है मुसीबत; जानें बचने के उपाय!
- चैत्र नवरात्रि के पांचवे दिन, इन उपायों से मिलेगी मां स्कंदमाता की कृपा!
- मंगल का कर्क राशि में गोचर: देश-दुनिया और स्टॉक मार्केट में आएंगे उतार-चढ़ाव!
- चैत्र नवरात्रि 2025 का चौथा दिन: इस पूजन विधि से करें मां कूष्मांडा को प्रसन्न!
- रामनवमी और हनुमान जयंती से सजा अप्रैल का महीना, इन राशियों के सुख-सौभाग्य में करेगा वृद्धि
- [एप्रिल 6, 2025] राम नवमी
- [एप्रिल 7, 2025] चैत्र नवरात्री पराण
- [एप्रिल 8, 2025] कामदा एकादशी
- [एप्रिल 10, 2025] प्रदोष व्रत (शुक्ल)
- [एप्रिल 12, 2025] हनुमान जयंती
- [एप्रिल 12, 2025] चैत्र पौर्णिमा व्रत
- [एप्रिल 14, 2025] बैसाखी
- [एप्रिल 14, 2025] मेष संक्रांत
- [एप्रिल 14, 2025] आंबेडकर जयंती
- [एप्रिल 16, 2025] संकष्टी चतुर्थी
- [एप्रिल 24, 2025] वारुथिनी एकादशी
- [एप्रिल 25, 2025] प्रदोष व्रत (कृष्ण)
- [एप्रिल 26, 2025] मासिक शिवरात्री
- [एप्रिल 27, 2025] वैशाख अमावास्या
- [एप्रिल 30, 2025] अक्षय्य तृतीया