दिवाळी 2026 पुजा तारीख
दिवाळी पुजा तारीख New Delhi, India साठी
दिवाली या दीपावली हिंदू धर्म में मनाया जाने वाला सबसे बड़ा त्यौहार है। यह त्यौहार धनतेरस से शुरू होकर भैया दूज पर समाप्त होता है। 5 दिवसीय इस पर्व की शुरुआत धन तेरस से होती है, दूसरे दिन नरक चतुर्दशी यानि छोटी दिवाली मनाई जाती है। तीसरे दिन दिवाली का त्यौहार मनाया जाता है जबकि चौथे दिन गोवर्धन पूजा और पांचवे दिन भैया दूज मनाई जाती है।
दिवाली का त्यौहार मुख्यत: देवी लक्ष्मी और महाकाली को समर्पित है। हालांकि धन तेरस, नरक चतुर्दशी, गोवर्धन पूजा और भैया दूज पर देव धन्वंतरि, यमराज और भगवान श्री कृष्ण की पूजा का भी विधान है। 5 दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में कार्तिक अमावस्या के दिन दिवाली का विशेष महत्व है। इस दिन लक्ष्मी पूजा की जाती है। देवी लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश, देवी सरस्वती और महाकाली की भी पूजा होती है।
दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजा का सर्वोत्तम समय सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल में होता है। क्योंकि प्रदोष काल में पड़ने वाली अमावस्या पर लक्ष्मी पूजा का विशेष महत्व है। वहीं महानिशीथ काल में मॉं महाकाली की पूजा की जाती है। हालांकि यह मुहूर्त तांत्रिक, पंडित और साधकों के लिए उपयुक्त होता है। घर के अलावा ऑफिस और कारखानों में भी दिवाली पूजा होती है। व्यापारी वर्ग उपकरण और बही खातों की पूजा करते हैं।
दिवाली को लेकर कुछ पौराणिक कथाएं भी प्रचलित हैं। मान्यता है कि कार्तिक अमावस्या के दिन ही भगवान श्री राम चौदह वर्ष का वनवास काटकर अयोध्या लौटे थे और इस खुशी में अयोध्या वासियों ने दीये जलाकर उत्सव मनाया था। तभी से दिवाली पर्व की शुरुआत हुई। इसके अलावा भगवान श्री कृष्ण ने राक्षस नरकासुर का वध कर देवता और साधु-संतों को उसके आतंक से मुक्ति दिलाई थी। इसके बाद से ही कार्तिक चतुर्दशी और अमावस्या पर नरक चतुर्दशी व दीपावली का त्यौहार मनाया जाने लगा। भारत के कई राज्य और प्रांत में दिवाली अलग-अलग तरीके से मनाई जाती है।
दिवाली पूजा कैलेंडर के माध्यम से जानिये इस वर्ष कब मनाई जाएगी दिवाली और जानें लक्ष्मी पूजा विधि? नीचे दिया जा रहा दिवाली कैलेंडर दिल्ली के लिए मान्य है। यदि आप अपने शहर में दिवाली की तारीख और पूजा का मुहूर्त जानना चाहते हैं, तो इस पेज पर दिए विकल्प में अपने शहर का नाम व वर्ष लिखें और जानें दिवाली की तारीख और लक्ष्मी पूजा मुहूर्त।
संबंधित लेख:
1. दिवाली संदेश
2. दिवाली वॉलपेपर
अॅस्ट्रोसेज मोबाइल वरती सर्व मोबाईल ऍप
अॅस्ट्रोसेज टीव्ही सदस्यता घ्या
- Tarot Weekly Horoscope From 06 April To 12 April, 2025
- Chaitra Navratri 2025: Maha Navami & Kanya Pujan!
- Numerology Weekly Horoscope From 06 April To 12 April, 2025
- Chaitra Navratri 2025 Ashtami: Kanya Pujan Vidhi & More!
- Mercury Direct In Pisces: Mercury Flips Luck 180 Degrees
- Chaitra Navratri 2025 Day 7: Blessings From Goddess Kalaratri!
- Chaitra Navratri 2025 Day 6: Day Of Goddess Katyayani!
- Mars Transit In Cancer: Read Horoscope And Remedies
- Panchgrahi Yoga 2025: Saturn Formed Auspicious Yoga After A Century
- Chaitra Navratri 2025 Day 5: Significance & More!
- टैरो साप्ताहिक राशिफल : 06 अप्रैल से 12 अप्रैल, 2025
- चैत्र नवरात्रि 2025: महानवमी पर कन्या पूजन में जरूर करें इन नियमों एवं सावधानियों का पालन!!
- साप्ताहिक अंक फल (06 अप्रैल से 12 अप्रैल, 2025): कैसा रहेगा यह सप्ताह आपके लिए?
- महाअष्टमी 2025 पर ज़रूर करें इन नियमों का पालन, वर्षभर बनी रहेगी माँ महागौरी की कृपा!
- बुध मीन राशि में मार्गी, इन पांच राशियों की जिंदगी में आ सकता है तूफान!
- दुष्टों का संहार करने वाला है माँ कालरात्रि का स्वरूप, भय से मुक्ति के लिए लगाएं इस चीज़ का भोग !
- दुखों, कष्टों एवं विवाह में आ रही बाधाओं के अंत के लिए षष्ठी तिथि पर जरूर करें कात्यायनी पूजन!
- मंगल का कर्क राशि में गोचर: किन राशियों के लिए बन सकता है मुसीबत; जानें बचने के उपाय!
- चैत्र नवरात्रि के पांचवे दिन, इन उपायों से मिलेगी मां स्कंदमाता की कृपा!
- मंगल का कर्क राशि में गोचर: देश-दुनिया और स्टॉक मार्केट में आएंगे उतार-चढ़ाव!
