कार्तिक अमावस्या 2021
2021 में कार्तिक अमावस्या कब है?
4
नवंबर, 2021
(गुरुवार)

कार्तिक अमावस्या मुहूर्त New Delhi, India के लिए
नवंबर 4, 2021 को 06:06:05 से अमावस्या आरम्भ
नवंबर 5, 2021 को 02:47:01 पर अमावस्या समाप्त
कार्तिक मास की अमावस्या को दीपावली का पर्व मनाया जाता है। दिवाली मनाने के साथ-साथ इस दिन पितरों का तर्पण और दान-पुण्य के कार्यों का भी बहुत महत्व है। पौराणिक मान्यता के अनुसार महाभारत के शांति पर्व में भगवान श्री कृष्ण ने स्वयं कार्तिक अमावस्या के दिन का महत्व बताते हुए कहा है कि ‘यह मेरा प्रिय दिन है और इस दिन मेरी वंदना से मनुष्य के समस्त ग्रह दोष दूर हो जाएंगे’।
कार्तिक अमावस्या व्रत और धार्मिक कर्म
महाभारत के शांति पर्व में स्वयं भगवान श्री कृष्ण द्वारा कार्तिक अमावस्या के बारे में कहे गये वचनों से इसकी महत्वत्ता और भी बढ़ जाती है।
● इस दिन प्रातःकाल जागकर नदी, जलाश्य या पवित्र कुंड में स्नान करें और सूर्य देव को अर्घ्य देने के पश्चात बहते हुए जल में तिल प्रवाहित करें।
● ग्रह संबंधित दोष और नवग्रहों की शांति के लिए प्रातःकाल नवग्रह स्त्रोत का पाठ करें।
● इस दिन विष्णु सहस्त्रनाम के जाप की विशेष महिमा है। इसके प्रभाव से कुंडली में कितना भी खराब योग हो, वह दूर हो जाता है।
● कार्तिक अमावस्या को किसी देवालय या गरीब व्यक्ति के घर जाकर दीपक जलाने से शनि ग्रह से संबंधित पीड़ा दूर होती है।
● कार्तिक अमावस्या के दिन शिवलिंग का शहद से अभिषेक करना चाहिए।
कार्तिक अमावस्या पर दीप जलाने का महत्व
कार्तिक अमावस्या पर दिवाली की रात दीये जलाने की परंपरा है। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्री राम वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे और इसी खुशी में अयोध्या वासियों ने घर-घर दीपक जलाकर खुशियां मनाई थीं। हालांकि दिवाली के दिन दीये जलाने को लेकर एक और मान्यता है। कहा जाता है कि पितृ पक्ष में जब पितृगण धरती पर आते हैं तो उन्हें पुनः पितृ लोक पहुंचने में परेशानी न हो, इसलिये दीयों से प्रकाश किया जाता है। हालांकि इस प्रथा का प्रचलन विशेष रूप से बंगाल में है।
एस्ट्रोसेज मोबाइल पर सभी मोबाइल ऍप्स
एस्ट्रोसेज टीवी सब्सक्राइब
- Venus Direct In Pisces: Be Ready For Job Promotions & Appraisals
- Tarot Weekly Horoscope From 13-19 April, 2025
- May Planetary Transits 2025: Career Progress & Business Profits For 3 Lucky Zodiacs!
- Chaitra Purnima Fast 2025: Full Moon Of Blessings!
- Hanuman Jayanti 2025: Date, Time, & Vidhi!
- Sun Transit In Ashwini Nakshatra – Luck & Prosperity For 3 Lucky Zodiacs!
- Hanuman Jayanti 2025: Unleashing Wealth & Success For 3 Lucky Zodiacs!
- Numerology Weekly Horoscope: From April 13th to 19th!
- Venus Direct In Pisces: A Breather For These 5 Zodiac Signs!
- Shani Dev’s Blessings: Cosmic Clues Of Lord Favoring Zodiacs & Individuals!
- धन-वैभव के दाता शुक्र करेंगे अपनी चाल में बदलाव, इन राशियों के बनेंगे नौकरी में तरक्की के योग!
- टैरो साप्ताहिक राशिफल : 13 अप्रैल से 19 अप्रैल, 2025
- चैत्र पूर्णिमा व्रत 2025: इस विधि से करेंगे पूजा, तो ज़रूर प्रसन्न होंगे श्री हरि!
- हिंदू नववर्ष की पहली पूर्णिमा पर मनाई जाएगी हनुमान जयंती, जानें तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि!
- अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल (13 अप्रैल से 19 अप्रैल, 2025): कैसा रहेगा यह सप्ताह आपके लिए?
- शुक्र मीन राशि में मार्गी होकर इन राशियों को देंगे शुभ परिणाम, अच्छा समय होगा शुरू!
- सूर्य का मेष राशि में गोचर, इन राशियों पर पड़ सकता है भारी, इनकी होगी बल्ले-बल्ले!
- मीन राशि में शुक्र की मार्गी चाल शेयर बाज़ार के लिए रहेगी अशुभ, रहना होगा सावधान!
- कामदा एकादशी 2025: इस दिन राशि अनुसार लगाएं श्री हरि को भोग!
- मीन राशि में मार्गी होकर बुध, किन राशियों की बढ़ाएंगे मुसीबतें और किन्हें देंगे सफलता का आशीर्वाद? जानें
- [अप्रैल 14, 2025] बैसाखी
- [अप्रैल 14, 2025] मेष संक्रांति
- [अप्रैल 14, 2025] अम्बेडकर जयन्ती
- [अप्रैल 16, 2025] संकष्टी चतुर्थी
- [अप्रैल 24, 2025] वरुथिनी एकादशी
- [अप्रैल 25, 2025] प्रदोष व्रत (कृष्ण)
- [अप्रैल 26, 2025] मासिक शिवरात्रि
- [अप्रैल 27, 2025] वैशाख अमावस्या
- [अप्रैल 30, 2025] अक्षय तृतीया
- [मई 8, 2025] मोहिनी एकादशी
- [मई 9, 2025] प्रदोष व्रत (शुक्ल)
- [मई 12, 2025] वैशाख पूर्णिमा व्रत
- [मई 15, 2025] वृष संक्रांति
- [मई 16, 2025] संकष्टी चतुर्थी
- [मई 23, 2025] अपरा एकादशी