रामनवमी 2018 की तारीख व मुहूर्त
2018 में रामनवमी कब है?
25
मार्च, 2018
(रविवार)
रामनवमी का मुहूर्त New Delhi, India के लिए
रामनवमी मुहूर्त :
11:14:00 से 13:41:00 तक
अवधि :
2 घंटे 27 मिनट
रामनवमी मध्याह्न समय :
12:27:30
आइए जानते हैं कि 2018 में रामनवमी कब है व रामनवमी 2018 की तारीख व मुहूर्त। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में रामनवमी मनाई जाती है जो कि भगवान विष्णु के 7वें अवतार थे। प्रत्येक साल हिन्दू कैंलेडर के अनुसार चैत्र मास की नवमी तिथि को श्रीराम नवमी के रूप मनाया जाता है। चैत्र मास की प्रतिपदा से लेकर नवमी तक नवरात्रि भी मनाई जाती है। इन दिनों कई लोग उपवास भी रखते हैं।
रामनवमी उत्सव
श्री रामनवमी हिन्दुओं के प्रमुख त्यौहारों में से एक है जो देश-दुनिया में सच्ची श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। यह त्यौहार वैष्णव समुदाय में विशेषतौर पर मनाया जाता है।
1. आज के दिन भक्तगण रामायण का पाठ करते हैं।
2. रामरक्षा स्त्रोत भी पढ़ते हैं।
3. कई जगह भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया जाता है।
4. भगवान राम की मूर्ति को फूल-माला से सजाते हैं और स्थापित करते हैं।
5. भगवान राम की मूर्ति को पालने में झुलाते हैं।
राम नवमी की पूजा विधि
राम नवमी की पूजा विधि कुछ इस प्रकार है:
1. सबसे पहले स्नान करके पवित्र होकर पूजा स्थल पर पूजन सामग्री के साथ बैठें।
2. पूजा में तुलसी पत्ता और कमल का फूल अवश्य होना चाहिए।
3. उसके बाद श्रीराम नवमी की पूजा षोडशोपचार करें।
4. खीर और फल-मूल को प्रसाद के रूप में तैयार करें।
5. पूजा के बाद घर की सबसे छोटी महिला सभी लोगों के माथे पर तिलक लगाए।
पौराणिक मान्यताएँ
श्री रामनवमी की कहानी लंकाधिराज रावण से शुरू होती है। रावण अपने राज्यकाल में बहुत अत्याचार करता था। उसके अत्याचार से पूरी जनता त्रस्त थी, यहाँ तक की देवतागण भी, क्योंकि रावण ने ब्रह्मा जी से अमर होने का वरदान ले लिया था। उसके अत्याचार से तंग होकर देवतागण भगवान विष्णु के पास गए और प्रार्थना करने लगे। फलस्वरूप प्रतापी राजा दशरथ की पत्नी कौशल्या की कोख से भगवान विष्णु ने राम के रूप में रावण को परास्त करने हेतु जन्म लिया। तब से चैत्र की नवमी तिथि को रामनवमी के रूप में मनाने की परंपरा शुरू हुई। ऐसा भी कहा जाता है कि नवमी के दिन ही स्वामी तुलसीदास ने रामचरित मानस की रचना शुरू की थी।
आप सभी को एस्ट्रोसेज की ओर से राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएँ!
एस्ट्रोसेज मोबाइल पर सभी मोबाइल ऍप्स
एस्ट्रोसेज टीवी सब्सक्राइब
- Weekly Horoscope November 3 to 9, 2025: Predictions & More!
- Tarot Weekly Horoscope From 2 November To 8 November, 2025
- Numerology Weekly Horoscope: 2 November To 8 November, 2025
- Venus Transit In Libra: Showers Of Love Incoming!
- Devuthani Ekadashi 2025: Check Out Its Date, Katha, & More!
- November 2025 Numerology Monthly Horoscope: Read Now
- Tarot Talks: November Monthly Messages For The Zodiac Signs!
- Venus Transit In Libra Brings Balance & Justice To The World!
- Chhath Puja 2025: List Of Auspicious Dayy, Muhurat & Remedies
- Mercury-Mars Conjunction In Scorpio & Its Impacts On Zodiacs!
- नवंबर के इस पहले सप्ताह में अस्त हो जाएंगे मंगल, जानें किन राशियों के लिए रहेगा अशुभ?
- टैरो साप्ताहिक राशिफल 02 से 08 नवंबर, 2025: क्या होगा भविष्यफल?
- अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 02 नवंबर से 08 नवंबर, 2025
- शुक्र का तुला राशि में गोचर: इन राशियों के प्रेम जीवन में आएगी ख़ुशियों की बहार!
- देवउठनी एकादशी के बाद खुलते हैं शुभ कार्यों के द्वार, पढ़ें पूरी कथा और महिमा!
- मासिक अंक फल नवंबर 2025: ये महीना किसके लिए है ख़ास?
- टैरो मासिक राशिफल: नवंबर 2025 में इन राशियों को मिलेगा बड़ा तोहफा!
- शुक्र का तुला राशि में गोचर: राशि सहित देश-दुनिया पर देखने को मिलेगा प्रभाव
- छठ पूजा 2025: नहाय-खाय से लेकर सूर्योदय के अर्घ्य तक, जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त
- वृश्चिक राशि में मंगल-बुध की युति का 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानें!
- [नवंबर 3, 2025] प्रदोष व्रत (शुक्ल)
- [नवंबर 5, 2025] कार्तिक पूर्णिमा व्रत
- [नवंबर 8, 2025] संकष्टी चतुर्थी
- [नवंबर 14, 2025] बाल दिवस
- [नवंबर 15, 2025] उत्पन्ना एकादशी
- [नवंबर 16, 2025] वृश्चिक संक्रांति
- [नवंबर 17, 2025] प्रदोष व्रत (कृष्ण)
- [नवंबर 18, 2025] मासिक शिवरात्रि
- [नवंबर 20, 2025] मार्गशीर्ष अमावस्या
- [दिसंबर 1, 2025] मोक्षदा एकादशी
- [दिसंबर 2, 2025] प्रदोष व्रत (शुक्ल)
- [दिसंबर 4, 2025] मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत
- [दिसंबर 7, 2025] संकष्टी चतुर्थी
- [दिसंबर 15, 2025] सफला एकादशी
- [दिसंबर 16, 2025] धनु संक्रांति
₹ 




