पोंगल 2018 की तारीख व मुहूर्त
2018 में पोंगल कब है?
14
जनवरी, 2018
(रविवार)
थाई पोंगल संक्रांति मुहूर्त New Delhi, India के लिए
संक्रांति पल :
13:35:10
आइए जानते हैं कि 2018 में पोंगल कब है व पोंगल 2018 की तारीख व मुहूर्त। पोंगल दक्षिण भारत के राज्यों में मनाया जाने वाला एक अहम हिंदू पर्व है। उत्तर भारत में जब सूर्य देव उत्तरायण होते हैं तो मकर संक्रांति पर्व मनाया जाता है ठीक उसी प्रकार तमिलनाडु में पोंगल का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाता है। पोंगल पर्व से ही तमिलनाडु में नव वर्ष का शुभारंभ होता है। पोंगल पर्व का इतिहास करीब एक हजार साल पुराना है। तमिलनाडु के अलावा श्रीलंका, कनाडा और अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों में रहने वाले तमिल भाषी लोग इस पर्व को उत्साह के साथ मनाते हैं।
पोंगल का महत्व
पोंगल पर्व का मूल कृषि है। सौर पंचांग के अनुसार यह त्यौहार तमिल माह की पहली तारीख यानि 14 या 15 जनवरी को आता है। जनवरी तक तमिलनाडु में गन्ना और धान की फसल पक कर तैयार हो जाती। प्रकृति की असीम कृपा से खेतों में लहलहाती फसलों को देखकर किसान खुश हो जाते हैं और प्रकृति का आभार प्रकट करने के लिए इंद्र, सूर्य देव और पशु धन यानि गाय व बैल की पूजा करते हैं। पोंगल उत्सव करीब 3 से 4 दिन तक चलता है। इस दौरान घरों की साफ-सफाई और लिपाई-पुताई शुरू हो जाती है। मान्यता है कि तमिल भाषी लोग पोंगल के अवसर पर बुरी आदतों को त्याग करते हैं। इस परंपरा को पोही कहा जाता है।
पोंगल पर होने वाले धार्मिक कर्म कांड और अन्य आयोजन
1. पोंगल पर्व का पहला दिन देवराज इंद को समर्पित होता है इसे भोगी पोंगल कहते हैं। देवराज इंद वर्षा के लिए उत्तरदायी होते हैं इसलिए अच्छी बारिश के लिए उनकी पूजा की जाती है और खेतों में हरियाली व जीवन में समृद्धता की कामना की जाती है। इस दिन लोग घरों में पुराने हो चुके सामानों की होली जलाते हैं। इस दौरान महिलाएं और लड़कियां अग्नि के चारों ओर लोक गीत पर नृत्य करती हैं। इस परंपरा को भोगी मंटालू कहते हैं।
2. सूर्य के उत्तरायण होने के बाद दूसरे दिन सूर्य पोंगल पर्व मनाया जाता है। इस दिन पोंगल नाम की विशेष खीर बनाई जाती है। इस मौके पर लोग खुले आंगन में हल्दी की गांठ को पीले धागे में पिरोकर पीतल या मिट्टी की हांडी के ऊपर बांधकर उसमें चावल और दाल की खिचड़ी पकाते हैं। खिचड़ी में उबाल आने पर दूध और घी डाला जाता है। खिचड़ी में उबाल या उफान आना सुख और समृद्धि का प्रतीक है। पोंगल तैयार होने के बाद सूर्य देव की पूजा की जाती है। इस मौके पर लोग गाते-बजाते हुए एक-दूसरे की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।
3. पोंगल पर्व के तीसरे दिन यानि मात्तु पोंगल पर कृषि पशुओं जैसे गाय, बैल और सांड की पूजा की जाती है। इस मौके पर गाय और बैलों को सजाया जाता है और उनके सींगों को रंगकर उनकी पूजा की जाती है। इस दिन बैलों की रेस यानि जली कट्टू का आयोजन भी होता है। मात्तु पोंगल को केनू पोंगल के नाम से भी जाना जाता है। जिसमें बहनें अपने भाइयों की खुशहाली के लिए पूजा करती हैं।
4. चार दिवसीय पोंगल त्यौहार के आखिरी दिन कन्या पोंगल मनाया जाता है, इसे तिरुवल्लूर के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन घर को फूलों से सजाया जाता है। दरवाजे पर आम और नारियल के पत्तों से तोरण बनाया जाता है। इस मौके पर महिलाएं आंगन में रंगोली बनाती हैं। चूंकि इस दिन पोंगल पर्व का समापन होता है इसलिए लोग एक-दूसरे को बधाई और मिठाई देते हैं।
यह त्यौहार मुख्य रूप से तमिलनाडु में मनाया जाता है लेकिन इस पर्व का आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व मानव समुदाय के लिए बेहद अहम है। इस त्योहार पर गाय के दूध में उफान या उबाल को महत्व दिया जाता है । मान्यता है कि जिस तरह दूध का उबलना शुभ है ठीक उसी तरह हर मनुष्य का मन भी शुद्ध संस्कारों से उज्ज्वल होना चाहिए।
एस्ट्रोसेज मोबाइल पर सभी मोबाइल ऍप्स
एस्ट्रोसेज टीवी सब्सक्राइब
- Weekly Horoscope November 3 to 9, 2025: Predictions & More!
- Tarot Weekly Horoscope From 2 November To 8 November, 2025
- Numerology Weekly Horoscope: 2 November To 8 November, 2025
- Venus Transit In Libra: Showers Of Love Incoming!
- Devuthani Ekadashi 2025: Check Out Its Date, Katha, & More!
- November 2025 Numerology Monthly Horoscope: Read Now
- Tarot Talks: November Monthly Messages For The Zodiac Signs!
- Venus Transit In Libra Brings Balance & Justice To The World!
- Chhath Puja 2025: List Of Auspicious Dayy, Muhurat & Remedies
- Mercury-Mars Conjunction In Scorpio & Its Impacts On Zodiacs!
- नवंबर के इस पहले सप्ताह में अस्त हो जाएंगे मंगल, जानें किन राशियों के लिए रहेगा अशुभ?
- टैरो साप्ताहिक राशिफल 02 से 08 नवंबर, 2025: क्या होगा भविष्यफल?
- अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 02 नवंबर से 08 नवंबर, 2025
- शुक्र का तुला राशि में गोचर: इन राशियों के प्रेम जीवन में आएगी ख़ुशियों की बहार!
- देवउठनी एकादशी के बाद खुलते हैं शुभ कार्यों के द्वार, पढ़ें पूरी कथा और महिमा!
- मासिक अंक फल नवंबर 2025: ये महीना किसके लिए है ख़ास?
- टैरो मासिक राशिफल: नवंबर 2025 में इन राशियों को मिलेगा बड़ा तोहफा!
- शुक्र का तुला राशि में गोचर: राशि सहित देश-दुनिया पर देखने को मिलेगा प्रभाव
- छठ पूजा 2025: नहाय-खाय से लेकर सूर्योदय के अर्घ्य तक, जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त
- वृश्चिक राशि में मंगल-बुध की युति का 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानें!
- [नवंबर 3, 2025] प्रदोष व्रत (शुक्ल)
- [नवंबर 5, 2025] कार्तिक पूर्णिमा व्रत
- [नवंबर 8, 2025] संकष्टी चतुर्थी
- [नवंबर 14, 2025] बाल दिवस
- [नवंबर 15, 2025] उत्पन्ना एकादशी
- [नवंबर 16, 2025] वृश्चिक संक्रांति
- [नवंबर 17, 2025] प्रदोष व्रत (कृष्ण)
- [नवंबर 18, 2025] मासिक शिवरात्रि
- [नवंबर 20, 2025] मार्गशीर्ष अमावस्या
- [दिसंबर 1, 2025] मोक्षदा एकादशी
- [दिसंबर 2, 2025] प्रदोष व्रत (शुक्ल)
- [दिसंबर 4, 2025] मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत
- [दिसंबर 7, 2025] संकष्टी चतुर्थी
- [दिसंबर 15, 2025] सफला एकादशी
- [दिसंबर 16, 2025] धनु संक्रांति
₹ 




