चेटी चंड 2018 की तारीख व मुहूर्त
2018 में चेटी चंड कब है?
19
मार्च, 2018
(सोमवार)

चेटी चंड मुहूर्त New Delhi, India के लिए
मार्च 18, 2018 को 18:33:34 से द्वितीया आरम्भ
मार्च 19, 2018 को 17:55:00 पर द्वितीया समाप्त
आइए जानते हैं कि 2018 में चेटी चंड कब है व चेटी चंड 2018 की तारीख व मुहूर्त। चेटी चंड सिंधी समुदाय द्वारा मनाया जाने वाला एक प्रमुख त्यौहार है। यह पर्व सिंधी समाज के आराध्य देवता भगवान झूले लाल के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है इसलिए इसे झूलेलाल जयंती के नाम से भी जाना जाता है। इस त्यौहार के साथ ही सिंधी नव वर्ष की शुरुआत होती है। चेटी चंड पर्व चैत्र माह में शुक्ल पक्ष की द्वितीया को मनाया जाता है। इस मौके पर सिंधी समाज के लोग जीवन में सुख-समृद्धि की कामना के लिए वरुण देवता की पूजा करते हैं। क्योंकि भगवान झूले लाल को जल देवता का अवतार माना जाता है। चेटी चंड पर्व अब धार्मिक महत्व तक ही सीमित नहीं है बल्कि सिंधु सभ्यता के प्रतीक के तौर पर भी जाना जाने लगा है।
चेटी चंड पूजा विधि
चेटी चंड के अवसर पर सिंधी समुदाय द्वारा भगवान झूले लाल की शोभा यात्रा निकाली जाती है। इसके अलावा इस दिन कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
1. चेटी चंड की शुरुआत सुबह टिकाणे (मंदिरों) के दर्शन और बुज़ुर्गों के आशीर्वाद से होती है।
2. चेटी चंड के दिन सिंधी समाज के लोग नदी और झील के किनारे पर बहिराणा साहिब की परंपरा को पूरा करते हैं। बहिराणा साहिब, इसमें आटे की लोई पर दीपक, मिश्री, सिंदूर, लौंग, इलायची, फल रखकर पूजा करते हैं और उसे नदी में प्रवाहित किया जाता है। इस परंपरा का उद्देश्य है, मन की इच्छा पूरी होने पर ईश्वर के प्रति आभार प्रकट करना और जलीय जीवों के भोजन की व्यवस्था करना।
3. इस मौके पर भगवान झूले लाल की मूर्ति पूजा की जाती है। पूजन के दौरान सभी लोग एक स्वर में जय घोष करते हुए कहते हैं ‘’चेटी चंड जूं लख-लख वाधायूं’’ ।
4. चेटी चंड के मौके पर जल यानि वरुण देवता की भी पूजा की जाती है। क्योंकि भगवान झूले लाल को जल देवता के अवतार के तौर पर भी पूजा जाता है। इस दिन सिंधु नदी के तट पर ‘’चालीहो साहब’’ नामक पूजा-अर्चना की जाती है। सिंधी समुदाय के लोग जल देवता से प्रार्थना करते हैं कि वे बुरी शक्तियों से उनकी रक्षा करें।
5. चेटी चंड के मौके पर सिंधी समाज में नवजात शिशुओं का मंदिरों में मुंडन भी कराया जाता है।
चेटी चंड से जुड़ी पौराणिक कथा
चेटी चंड पर्व सिंधी नववर्ष का शुभारंभ दिवस है। इसी दिन विक्रम संवत 1007 सन 951 ईस्वी में सिंध प्रांत के नरसपुर नगर में भगवान झूले लाल का जन्म रतन लाल लुहाना के घर माता देवकी के गर्भ से हुआ था। भगवान झूले लाल को लाल साईं, उडेरो लाल, वरुण देव और ज़िंदा पीर के नाम से भी जाना जाता है। भगवान झूले लाल ने धर्म की रक्षा के लिए कई साहसिक कार्य किये। भगवान झूलेलाल ने हिंदू-मुस्लिम की एकता के बारे में अपने विचार रखे और एक ईश्वर के सिद्धांत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ‘’ईश्वर एक है और हम सब को मिलकर शांति के साथ रहना चाहिए’’। इस वजह से भगवान झूले लाल की वंदना हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय करते हैं।
आप सभी को चेटी चंड पर्व की ढेर सारी बधाईयां। हम आशा करते हैं भगवान झूले लाल की कृपा आप पर बनी रहे और आपके जीवन में सुख-समृद्धि व खुशहाली आए।
एस्ट्रोसेज मोबाइल पर सभी मोबाइल ऍप्स
एस्ट्रोसेज टीवी सब्सक्राइब
- The Future Speaks: Meet World’s First Talking AI Astrologer!
- Kartik Month 2025: List Of Major Fasts And Festivals This Month
- Sharad Purnima 2025: Check Out Its Date, Significance, & More!
- Weekly Horoscope October 6 to 12: Fasts, Festivals & Horoscope!
- Tarot Weekly Horoscope From 05th-11th Oct 2025
- Numerology Weekly Horoscope: 5 October To 11 October, 2025
- Venus Transit In Virgo: Career, Finance & Creativity
- Papankusha Ekadashi 2025: Liberation From Torments Of Yamlok
- Mercury Transit In Libra: Golden Period For These Zodiacs!
- Mercury Rise In Virgo: Check Out Its Date, Impact, & More!
- Breaking News: ‘AI Astrologer on call’ feature launch – ज्योतिष में नया इनोवेशन
- कार्तिक मास 2025: करवा चौथ से कार्तिक पूर्णिमा तक के व्रत और त्योहारों की लिस्ट!
- शरद पूर्णिमा 2025: चंद्रमा की अमृत वर्षा से कैसे मिलता है सौभाग्य और स्वास्थ्य?
- इस सप्ताह रखा जाएगा पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत, नोट कर लें तिथि
- टैरो साप्ताहिक राशिफल 05 से 11 अक्टूबर, 2025: क्या होगा भविष्य?
- अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 05 अक्टूबर से 11 अक्टूबर, 2025
- शुक्र का कन्या राशि में गोचर: जानें, देश-दुनिया और राशियों पर इसका प्रभाव
- पापांकुशा एकादशी 2025: यमलोक की यातनाओं से मिलेगी मुक्ति, जानें खास नियम
- बुध का तुला राशि में गोचर: इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम!
- बुध का कन्या राशि में उदय: इन राशियों को कर देंगे मालामाल!
- [अक्टूबर 10, 2025] संकष्टी चतुर्थी
- [अक्टूबर 10, 2025] करवा चौथ
- [अक्टूबर 17, 2025] रमा एकादशी
- [अक्टूबर 17, 2025] तुला संक्रांति
- [अक्टूबर 18, 2025] धनतेरस
- [अक्टूबर 18, 2025] प्रदोष व्रत (कृष्ण)
- [अक्टूबर 19, 2025] मासिक शिवरात्रि
- [अक्टूबर 20, 2025] नरक चतुर्दशी
- [अक्टूबर 21, 2025] दिवाली
- [अक्टूबर 21, 2025] कार्तिक अमावस्या
- [अक्टूबर 22, 2025] गोवर्धन पूजा
- [अक्टूबर 23, 2025] भाई दूज
- [अक्टूबर 28, 2025] छठ पूजा
- [नवंबर 2, 2025] देवुत्थान एकादशी
- [नवंबर 3, 2025] प्रदोष व्रत (शुक्ल)