नवरात्रि पारणा 2021 की तारीख व मुहूर्त
2021 में चैत्र नवरात्रि पारणा कब है?
22
अप्रैल, 2021
(गुरुवार)

चैत्र नवरात्रि पारणा का समय New Delhi, India के लिए
नवरात्रि पारणा का समय :
05:49:10 के बाद से
आइए जानते हैं कि 2021 में नवरात्रि पारणा कब है व नवरात्रि पारणा 2021 की तारीख व मुहूर्त।
चैत्र नवरात्रि का पारणा चैत्र शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को किया जाता है। इस दिन 9 दिनों तक चलने वाली चैत्र नवरात्रि समाप्त हो जाती है। पारणा मुहूर्त को लेकर शास्त्रों में बहुत मतभेद है कि पारण नवमी को होगा या दशमी को। मिमांस (जिन्होंने शास्त्रों की व्याख्या की है) के अनुसार पारण दशमी को करना चाहिए, क्योंकि कई शास्त्रों में ऐसा कहा गया है कि नवमी को उपवास रखा जाता है।
यदि नवमी तिथि दो दिन पड़ रही हो, तब उस स्थिति में पहले दिन उपवास रखा जाएगा और दूसरे दिन पारण होगा। ऐसा शास्त्रों में वर्णित है। जैसा की नवमी नवरात्रि पूजा का अंतिम दिन है, इसलिए इस दिन देवी दुर्गा की षोडषोपचार पूजा करके विसर्जन करना चाहिए।
पूजा और विसर्जन के बाद ब्राह्मणों को फल, उपहार, वस्त्र, दान-दक्षिणा आदि (अपनी इच्छानुसार) देनी चाहिए। साथ ही उपरोक्त चीज़ें 9 कन्याओं को भी कन्या पूजन करके देनी चाहिए।
आप सभी को एस्ट्रोसेज की ओर से चैत्र नवरात्रि दशमी की हार्दिक शुभकामनाएँ!
एस्ट्रोसेज मोबाइल पर सभी मोबाइल ऍप्स
एस्ट्रोसेज टीवी सब्सक्राइब
- [अप्रैल 14, 2025] बैसाखी
- [अप्रैल 14, 2025] मेष संक्रांति
- [अप्रैल 14, 2025] अम्बेडकर जयन्ती
- [अप्रैल 16, 2025] संकष्टी चतुर्थी
- [अप्रैल 24, 2025] वरुथिनी एकादशी
- [अप्रैल 25, 2025] प्रदोष व्रत (कृष्ण)
- [अप्रैल 26, 2025] मासिक शिवरात्रि
- [अप्रैल 27, 2025] वैशाख अमावस्या
- [अप्रैल 30, 2025] अक्षय तृतीया
- [मई 8, 2025] मोहिनी एकादशी
- [मई 9, 2025] प्रदोष व्रत (शुक्ल)
- [मई 12, 2025] वैशाख पूर्णिमा व्रत
- [मई 15, 2025] वृष संक्रांति
- [मई 16, 2025] संकष्टी चतुर्थी
- [मई 23, 2025] अपरा एकादशी