Varta Astrologers

हनुमान जयंती 2025 की तारीख व मुहूर्त

2025 में हनुमान जयंती कब है?

12

अप्रैल, 2025 (शनिवार)

हनुमान जयंती New Delhi, India के लिए

अप्रैल 12, 2025 को 03:24:28 से पूर्णिमा आरम्भ

अप्रैल 13, 2025 को 05:54:32 पर पूर्णिमा समाप्त

आइए जानते हैं कि 2025 में हनुमान जयंती कब है व हनुमान जयंती 2025 की तारीख व मुहूर्त। हनुमान जयंती भगवान हनुमानजी के जन्मदिन के रूप में मनाई जाती है। इस दिन भक्तगण बजरंगबली के नाम का व्रत रखते हैं। प्रत्येक वर्ष हनुमान जयंती चैत्र मास (हिन्दू माह) की पूर्णिमा को मनाई जाती है, हालाँकि कई स्थानों में यह पर्व कार्तिक मास (हिन्दू माह) के कृष्णपक्ष के चौदवें दिन भी मनाई जाती है।

व्रत एवं पूजा विधि

आइए जानते हैं कि हनुमान जयंती को कैसे मनाया जाता है। नीचे व्रत एवं पूजा विधि का विवरण दिया जा रहा है:

1.  इस दिन तात्कालिक तिथि (राष्ट्रव्यापिनि) को लिया जाता है।
2.  व्रत की पूर्व रात्रि को ज़मीन पर सोने से पहले भगवान राम और माता सीता के साथ-साथ हनुमान जी का स्मरण करें।
3.  प्रात: जल्दी उठकर दोबार राम-सीता एवं हनुमान जी को याद करें।
4.  जल्दी सबेरे स्नान ध्यान करें।
5.  अब हाथ में गंगाजल लेकर व्रत का संकल्प करें।
6.  इसके बाद, पूर्व की ओर भगवान हनुमानजी की प्रतिमा को स्थापित करें।
7.  अब विनम्र भाव से बजरंगबली की प्रार्थना करें।
8.  आगे षोडशोपाचार की विधि विधान से श्री हनुमानजी की आराधना करें।

पौराणिक कथा

अंजना एक अप्सरा थीं, हालाँकि उन्होंने श्राप के कारण पृथ्वी पर जन्म लिया और यह श्राप उनपर तभी हट सकता था जब वे एक संतान को जन्म देतीं। वाल्मीकि रामायण के अनुसार केसरी श्री हनुमान जी के पिताथे। वे सुमेरू के राजा थे और केसरी बृहस्पति के पुत्र थे। अंजना ने संतान प्राप्ति के लिए 12 वर्षों की भगवान शिव की घोर तपस्या की और परिणाम स्वरूप उन्होंने संतान के रूप में हनुमानजी को प्राप्त किया। ऐसा विश्वसा है कि हनुमानजी भगवान शिव के ही अवतार हैं।

हनुमान जयंती की आपको हार्दिक शुभकामनाएँ!.

हनुमान जयंती के बारे में अधिक जाने
Call Now
First Call Free

Talk to Astrologer

Chat Now
First Chat Free

Chat with Astrologer