दिवाली 5438 पूजा की तारीख

दिवाली पूजा की तारीख New Delhi, India के लिए

दिन 1 (द्वादशी)

गुरुवार, दिसंबर 20, 5438

दिन 2 (चतुर्दशी)

सोमवार, जनवरी 1, 5438

दिन 2 (चतुर्दशी)

सोमवार, जनवरी 1, 5438

दिन 3 (अमावस्या)

मंगलवार, जनवरी 2, 5438

दिन 4 (द्वितीया)

सोमवार, दिसंबर 24, 5438

दिवाली या दीपावली हिंदू धर्म में मनाया जाने वाला सबसे बड़ा त्यौहार है। यह त्यौहार धनतेरस से शुरू होकर भैया दूज पर समाप्त होता है। 5 दिवसीय इस पर्व की शुरुआत धन तेरस से होती है, दूसरे दिन नरक चतुर्दशी यानि छोटी दिवाली मनाई जाती है। तीसरे दिन दिवाली का त्यौहार मनाया जाता है जबकि चौथे दिन गोवर्धन पूजा और पांचवे दिन भैया दूज मनाई जाती है।

दिवाली का त्यौहार मुख्यत: देवी लक्ष्मी और महाकाली को समर्पित है। हालांकि धन तेरस, नरक चतुर्दशी, गोवर्धन पूजा और भैया दूज पर देव धन्वंतरि, यमराज और भगवान श्री कृष्ण की पूजा का भी विधान है। 5 दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में कार्तिक अमावस्या के दिन दिवाली का विशेष महत्व है। इस दिन लक्ष्मी पूजा की जाती है। देवी लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश, देवी सरस्वती और महाकाली की भी पूजा होती है।

दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजा का सर्वोत्तम समय सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल में होता है। क्योंकि प्रदोष काल में पड़ने वाली अमावस्या पर लक्ष्मी पूजा का विशेष महत्व है। वहीं महानिशीथ काल में मॉं महाकाली की पूजा की जाती है। हालांकि यह मुहूर्त तांत्रिक, पंडित और साधकों के लिए उपयुक्त होता है। घर के अलावा ऑफिस और कारखानों में भी दिवाली पूजा होती है। व्यापारी वर्ग उपकरण और बही खातों की पूजा करते हैं।

दिवाली को लेकर कुछ पौराणिक कथाएं भी प्रचलित हैं। मान्यता है कि कार्तिक अमावस्या के दिन ही भगवान श्री राम चौदह वर्ष का वनवास काटकर अयोध्या लौटे थे और इस खुशी में अयोध्या वासियों ने दीये जलाकर उत्सव मनाया था। तभी से दिवाली पर्व की शुरुआत हुई। इसके अलावा भगवान श्री कृष्ण ने राक्षस नरकासुर का वध कर देवता और साधु-संतों को उसके आतंक से मुक्ति दिलाई थी। इसके बाद से ही कार्तिक चतुर्दशी और अमावस्या पर नरक चतुर्दशीदीपावली का त्यौहार मनाया जाने लगा। भारत के कई राज्य और प्रांत में दिवाली अलग-अलग तरीके से मनाई जाती है।

दिवाली पूजा कैलेंडर के माध्यम से जानिये इस वर्ष कब मनाई जाएगी दिवाली और जानें लक्ष्मी पूजा विधि? नीचे दिया जा रहा दिवाली कैलेंडर दिल्ली के लिए मान्य है। यदि आप अपने शहर में दिवाली की तारीख और पूजा का मुहूर्त जानना चाहते हैं, तो इस पेज पर दिए विकल्प में अपने शहर का नाम व वर्ष लिखें और जानें दिवाली की तारीख और लक्ष्मी पूजा मुहूर्त।

संबंधित लेख:

1.  दिवाली संदेश
2.  दिवाली वॉलपेपर

First Call Free

Talk to Astrologer

First Chat Free

Chat with Astrologer