आषाढ़ी एकादशी 2024 की तारीख व मुहूर्त
2024 में आषाढ़ी एकादशी कब है?
17
जुलाई, 2024
(बुधवार)

आषाढ़ी एकादशी मुहूर्त New Delhi, India के लिए
आषाढ़ी एकादशी पारणा मुहूर्त :
05:34:53 से 08:19:48 तक 18, जुलाई को
अवधि :
2 घंटे 44 मिनट
आइए जानते हैं कि 2024 में आषाढ़ी एकादशी कब है व आषाढ़ी एकादशी 2024 की तारीख व मुहूर्त। एकादशी चंद्र मास में आने वाली ग्यारहवीं तिथि होती है। हर चंद्र मास में दो एकादशी होती हैं एक शुक्ल पक्ष की एकादशी और कृष्ण पक्ष की एकादशी। यह तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। आषाढ़ माह में शुक्ल पक्ष की एकादशी को आषाढ़ी एकादशी कहते हैं। इसे देवशयनी एकादशी, हरिशयनी और पद्मनाभा एकादशी आदि नाम से भी जाना जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार आषाढ़ी एकादशी जून या जुलाई के महीने में आती है।
यह भगवान विष्णु का शयन काल होता है। पुराणों के अनुसार इस दिन से भगवान विष्णु चार मास के लिए क्षीरसागर में शयन करते हैं इसलिए इसे हरिशयनी एकादशी कहा जाता है। इसी दिन से चातुर्मास प्रारंभ हो जाते हैं।
आषाढ़ी एकादशी पूजा विधि
एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु की आराधना की जाती है। आषाढ़ी एकादशी या देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु का शयन प्रारंभ होने से पहले विधि-विधान से पूजन करने का बड़ा महत्व है। इस दिन श्रद्धालु व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा करते हैं।
● वे श्रद्धालु जो देवशयनी एकादशी का व्रत रखते हैं, उन्हें प्रात:काल उठकर स्नान करना चाहिए।
● पूजा स्थल को साफ करने के बाद भगवान विष्णु की प्रतिमा को आसन पर विराजमान करके भगवान का षोडशोपचार पूजन करना चाहिए।
● भगवान विष्णु को पीले वस्त्र, पीले फूल, पीला चंदन चढ़ाएं। उनके हाथों में शंख, चक्र, गदा और पद्म सुशोभित करें।
● भगवान विष्णु को पान और सुपारी अर्पित करने के बाद धूप, दीप और पुष्प चढ़ाकर आरती उतारें और इस मंत्र द्वारा भगवान विष्णु की स्तुति करें…
‘सुप्ते त्वयि जगन्नाथ जमत्सुप्तं भवेदिदम्।
विबुद्धे त्वयि बुद्धं च जगत्सर्व चराचरम्।।
अर्थात हे जगन्नाथ जी! आपके निद्रित हो जाने पर संपूर्ण विश्व निद्रित हो जाता है और आपके जाग जाने पर संपूर्ण विश्व तथा चराचर भी जाग्रत हो जाते हैं।
● इस प्रकार भगवान विष्णु का पूजन करने के बाद ब्राह्मणों को भोजन कराकर स्वयं भोजन या फलाहार ग्रहण करें।
● देवशयनी एकादशी पर रात्रि में भगवान विष्णु का भजन व स्तुति करना चाहिए और स्वयं के सोने से पहले भगवान को शयन कराना चाहिए।
आषाढ़ी एकादशी का महत्व और चातुर्मास
आषाढ़ी एकादशी या देवशयनी एकादशी भगवान विष्णु का शयन काल होता है। इसी दिन से चौमासे का आरंभ माना जाता है। क्योंकि भगवान विष्णु चार मास के लिए निद्रा में रहते हैं इसलिए इस समय में विवाह समेत कई शुभ कार्य वर्जित माने गये हैं। इन दिनों में तपस्वी भ्रमण नहीं करते हैं, वे एक स्थान पर रहकर तपस्या करते हैं। इन दिनों में केवल ब्रज की यात्रा की जा सकती है। क्योंकि इन चार महीनों में पृथ्वी के समस्त तीर्थ ब्रज में आकर निवास करते हैं। आषाढ़ी एकादशी के चार माह बाद भगवान विष्णु निद्रा से जागते हैं इस तिथि को प्रबोधिनी एकादशी या देवउठनी एकादशी कहते हैं।
चातुर्मास में क्या करें, क्या ना करें…
1. मधुर स्वर के लिए गुड़ नहीं खायें।
2. दीर्घायु अथवा पुत्र-पौत्रादि की प्राप्ति के लिए तेल का त्याग करें।
3. वंश वृद्धि के लिए नियमित दूध का सेवन करें।
4. पलंग पर शयन ना करें।
5. शहद, मूली, परवल और बैंगन नहीं खायें।
6. किसी अन्य के द्वारा दिया गया दही-भात नहीं खायें।
आषाढ़ी एकादशी का पौराणिक महत्व
सतयुग में मान्धाता नामक एक चक्रवर्ती सम्राट राज्य करते थे। उनके राज्य में प्रजा बहुत सुख और आनंद से रहती थी। एक समय राज्य में लगातार 3 वर्ष तक बारिश नहीं होने से भयंकर अकाल पड़ा। प्रजा व्याकुल हो गई और चारों ओर हाहाकार मच गया। प्रजा की दयनीय स्थिति देखकर राजा समाधान खोजने के लिए जंगल की ओर निकल पड़े। इस दौरान विचरण करते हुए राजा मान्धाता अंगिरा ऋषि के आश्रम पहुंचे। राजा की बातें सुनकर अंगिरा ऋषि ने कहा कि, आप राज्य में जाकर देवशयनी एकादशी का व्रत रखो। इस व्रत के प्रभाव से राज्य में अवश्य ही वर्षा होगी। अंगिरा ऋषि की बात मानकर राजा मान्धाता राज्य में वापस लौट आये। राजा ने विधि विधान से देवशयनी एकादशी का व्रत किया, इसके प्रभाव से अच्छी वर्षा हुई और पूरा राज्य धन-धान्य से परिपूर्ण हो गया।
पुराणों में आषाढ़ी एकादशी का विशेष महत्व मिलता है। मान्यता है कि, इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने से समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती है और भगवान प्रसन्न होते हैं।
हम आशा करते हैं कि आषाढ़ी एकादशी पर हमारा यह आलेख आपको पसंद आया होगा। जगत पिता भगवान विष्णु आपकी सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करें।
एस्ट्रोसेज मोबाइल पर सभी मोबाइल ऍप्स
एस्ट्रोसेज टीवी सब्सक्राइब
- Biggest Sale Of The Year- The Grand Navratri 2025 Sale Is Here!
- Dhan Shakti Rajyoga 2025: Huge Monetary Gains For 3 Lucky Zodiacs!
- Sun-Mercury Conjunction In Virgo 2025: Awakens Luck Of 4 Zodiacs!
- Do’s and Don’ts During the Solar Eclipse 2025: An Astrology Guide!
- Indira Ekadashi 2025: Insights On Fasting Date, Story, & Remedies!
- Sun Transit In Virgo: Effects On Zodiacs, Remedies, & Insights!
- Budhaditya Yoga in Vedic Astrology: Formation, Impact & Benefits!
- Mercury-Sun Conjunction: Know The Power Of Budhaditya Yoga!
- Unveiling Bhadra Yoga: The Blessing of Mercury in a Horoscope!
- Mercury Transit In Virgo: Explore Zodiac-Wise Shifts & Effects!
- साल की सबसे बड़ी सेल – ग्रैंड नवरात्रि सेल, जल्द होगी शुरू!
- 2025 का आखिरी सूर्य ग्रहण: देश-दुनिया और गर्भवती महिलाओं पर प्रभाव!
- इंदिरा एकादशी 2025: दुर्लभ योग में रखा जाएगा व्रत, जानें तिथि और चमत्कारी उपाय
- सूर्य का कन्या राशि में गोचर करेगा बेहद शुभ योग का निर्माण, जानें किसे होगा लाभ
- बेहद शक्तिशाल है बुधादित्य योग, खोलेंगे इन राशियों की किस्मत, बनेंगे धनलाभ के योग!
- सूर्य-बुध की युति से बनेगा बुधादित्य योग, इन 3 राशियों पर होगी धन-दौलत की बरसात!
- बुध करेंगे कन्या राशि में प्रवेश, भद्र राजयोग का प्रभाव इन राशियों को दिलाएगा धनलाभ!
- बुध का कन्या राशि में गोचर: किन राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें और किन्हें होगा फायदा?
- सितंबर के इस सप्ताह में सूर्य करेंगे कन्या में गोचर, किन राशियों की पलटेंगे तकदीर?
- शुक्र का सिंह राशि में गोचर से, इन 3 राशियों की पलट जाएगी किस्मत; होगा भाग्योदय!
- [सितंबर 19, 2025] मासिक शिवरात्रि
- [सितंबर 19, 2025] प्रदोष व्रत (कृष्ण)
- [सितंबर 21, 2025] अश्विन अमावस्या
- [सितंबर 22, 2025] शरद नवरात्रि
- [सितंबर 22, 2025] घटस्थापना
- [सितंबर 28, 2025] कल्परम्भ
- [सितंबर 29, 2025] नवपत्रिका पूजा
- [सितंबर 30, 2025] दुर्गा महा अष्टमी पूजा
- [अक्टूबर 1, 2025] दुर्गा महा नवमी पूजा
- [अक्टूबर 2, 2025] गाँधी जयन्ती
- [अक्टूबर 2, 2025] दुर्गा विसर्जन
- [अक्टूबर 2, 2025] दशहरा
- [अक्टूबर 2, 2025] शरद नवरात्रि पारणा
- [अक्टूबर 3, 2025] पापांकुशा एकादशी
- [अक्टूबर 4, 2025] प्रदोष व्रत (शुक्ल)