आज का प्रविष्टे/गते क्या है?
प्रविष्टे/गते (Pravishte/Gate) हिंदू पंचांग का एक अभिन्न अंग होता है लेकिन बहुत से लोगों को इस बारे में सही जानकारी नहीं होती है कि, आखिर हिंदू पंचांग में इसका महत्व क्या होता है और आखिर क्यों इसकी गणना को इतना महत्वपूर्ण माना गया है। एस्ट्रोसेज के इस विशेष पेज पर हम आपको आज के प्रविष्टे/गते से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।
आज का प्रविष्टे/गते: 20
बुधवार, अप्रैल 2, 2025

उदाहरण के तौर पर बताएं तो मान लीजिए किसी महीने की 14 तारीख को सूर्य का गोचर होता है। इसके बाद अगर हम 28 तारीख को प्रविष्टे या गते की गणना करेंगे तो 28 तारीख का यह 15 होगा। यहां यह भी जानना जरूरी है कि सूर्य एक राशि में तकरीबन 30 दिनों की अवधि के लिए रहता है और 1 दिन में तकरीबन 1 डिग्री भ्रमण करता है। सूर्य की यही गति गते दर्शाती है।
हिंदू पंचांग कई छोटी बड़ी और महत्वपूर्ण कड़ियों को जोड़कर तैयार किया जाता है। हिंदू पंचांग में एक ऐसा ही महत्वपूर्ण शब्द होता है प्रविष्टे/गते। दरअसल इसका का अर्थ होता है, 'सूर्य जब एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश कर जाता है तो वह मौजूदा राशि में कितने दिन गुजार चुका है इसे ही प्रविष्टे-गते कहते हैं।'
अब सवाल उठता है कि, आखिर प्रविष्टे की गणना इतनी महत्वपूर्ण क्यों मानी जाती है? दरअसल हिंदू पंचांग का मुख्य या यूं कहिए अहम भाग सूर्य और चंद्र होते हैं। ऐसे में प्रविष्टे अथवा गते से हमें पता चलता है कि सूर्य एक राशि में कितने दिन व्यतीत कर चुका है और अब अगली राशि में कब प्रवेश करेगा। अर्थात सूर्य संक्रांति के बारे में जानने के लिए यह एक बेहद ही महत्वपूर्ण जरिया होता है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. आज कितने गते है, कैसे पता करें??
सूर्य के आखिरी गोचर से आज के दिन की गणना के बाद आज के गते की गणना की जाती है।
2. क्या शुभ मुहूर्त जानने के लिए प्रविष्टे देखना ज़रूरी होता है?
नहीं। शुभ मुहूर्त की जानकारी के लिए इसकी ज़रूरत नहीं पड़ती है।
3. प्रविष्टे की गणना से क्या पता चलता है?
इसकी गणना से सूर्य संक्रांति के बारे में जाना जा सकता है, सूर्य एक राशि में तकरीबन कितना वक़्त बिता चुका है यह जाना जा सकता है।
एस्ट्रोसेज मोबाइल पर सभी मोबाइल ऍप्स
एस्ट्रोसेज टीवी सब्सक्राइब
- Mars Transit In Cancer: Debilitated Mars; Blessing In Disguise
- Chaitra Navratri 2025 Day 4: Goddess Kushmanda’s Blessings!
- April 2025 Monthly Horoscope: Fasts, Festivals, & More!
- Mercury Rise In Pisces: Bringing Golden Times Ahead For Zodiacs
- Chaitra Navratri 2025 Day 3: Puja Vidhi & More
- Chaitra Navratri Day 2: Worship Maa Brahmacharini!
- Weekly Horoscope From 31 March To 6 April, 2025
- Saturn Rise In Pisces: These Zodiacs Will Hit The Jackpot
- Chaitra Navratri 2025 Begins: Note Ghatasthapna & More!
- Numerology Weekly Horoscope From 30 March To 5 April, 2025
- मंगल का कर्क राशि में गोचर: देश-दुनिया और स्टॉक मार्केट में आएंगे उतार-चढ़ाव!
- चैत्र नवरात्रि 2025 का चौथा दिन: इस पूजन विधि से करें मां कूष्मांडा को प्रसन्न!
- रामनवमी और हनुमान जयंती से सजा अप्रैल का महीना, इन राशियों के सुख-सौभाग्य में करेगा वृद्धि
- बुध का मीन राशि में उदय होने से, सोने की तरह चमक उठेगा इन राशियों का भाग्य!
- चैत्र नवरात्रि 2025 का तीसरा दिन: आज मां चंद्रघंटा की इस विधि से होती है पूजा!
- चैत्र नवरात्रि 2025 के दूसरे दिन मां दुर्गा के इस रूप की होती है पूजा!
- मार्च का आख़िरी सप्ताह रहेगा बेहद शुभ, नवरात्रि और राम नवमी जैसे मनाए जाएंगे त्योहार!
- मीन राशि में उदित होकर शनि इन राशियों के करेंगे वारे-न्यारे!
- चैत्र नवरात्रि 2025 में नोट कर लें घट स्थापना का शुभ मुहूर्त और तिथि!
- अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 30 मार्च से 05 अप्रैल, 2025
- [अप्रैल 6, 2025] राम नवमी
- [अप्रैल 7, 2025] चैत्र नवरात्रि पारणा
- [अप्रैल 8, 2025] कामदा एकादशी
- [अप्रैल 10, 2025] प्रदोष व्रत (शुक्ल)
- [अप्रैल 12, 2025] हनुमान जयंती
- [अप्रैल 12, 2025] चैत्र पूर्णिमा व्रत
- [अप्रैल 14, 2025] बैसाखी
- [अप्रैल 14, 2025] मेष संक्रांति
- [अप्रैल 14, 2025] अम्बेडकर जयन्ती
- [अप्रैल 16, 2025] संकष्टी चतुर्थी
- [अप्रैल 24, 2025] वरुथिनी एकादशी
- [अप्रैल 25, 2025] प्रदोष व्रत (कृष्ण)
- [अप्रैल 26, 2025] मासिक शिवरात्रि
- [अप्रैल 27, 2025] वैशाख अमावस्या
- [अप्रैल 30, 2025] अक्षय तृतीया