मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत 2029
2029 में मार्गशीर्ष पूर्णिमा कब है?
20
दिसंबर, 2029
(गुरुवार)

मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत मुहूर्त New Delhi, India के लिए
दिसंबर 20, 2029 को 02:31:27 से पूर्णिमा आरम्भ
दिसंबर 21, 2029 को 04:17:25 पर पूर्णिमा समाप्त
हिन्दू धर्म में मार्गशीर्ष के महीने को दान-धर्म और भक्ति का माह माना जाता है। श्रीमदभागवत गीता में भगवान श्री कृष्ण ने स्वयं कहा है कि महीनों में मैं मार्गशीर्ष का पवित्र महीना हूं। पौराणिक मान्याताओं के अनुसार मार्गशीर्ष माह से ही सतयुग काल आरंभ हुआ था। इस माह में आने वाली पूर्णिमा को मार्गशीर्ष पूर्णिमा कहते हैं। इस दिन स्नान, दान और तप का विशेष महत्व बताया गया है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन हरिद्वार, बनारस, मथुरा और प्रयागराज आदि जगहों पर श्रद्धालु पवित्र नदियों में स्नान और तप आदि करते हैं।
मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत और पूजा विधि
मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन व्रत एवं पूजन करने सभी सुखों की प्राप्ति होती है। इस व्रत की पूजा विधि इस प्रकार है-
● इस दिन भगवान नारायण के पूजन का विधान है, इसलिए प्रातःकाल उठकर भगवान का ध्यान करें और व्रत का संकल्प लें।
● स्नान के बाद सफेद कपड़े पहनें और फिर आचमन करें। इसके बाद ऊँ नमोः नारायण कहकर आह्वान करें तथा आसन, गंध और पुष्प आदि भगवान को अर्पण करें।
● पूजा स्थल पर वेदी बनाएँ और हवन के लिए उसमे अग्नि जलाएं। इसके बाद हवन में तेल, घी और बूरा आदि की आहुति दें।
● हवन की समाप्ति के बाद भगवान का ध्यान करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक व्रत अर्पण करें।
● रात्रि को भगवान नारायण की मूर्ति के पास ही शयन करें।
● व्रत के दूसरे दिन जरुरतमंद व्यक्ति या ब्राह्मण को भोजन कराएँ और दान-दक्षिणा देकर उन्हें विदा करें।
मार्गशीर्ष पूर्णिमा का धार्मिक महत्व
पौराणिक मान्यता है कि मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर तुलसी की जड़ की मिट्टी से पवित्र नदी, सरोवर या कुंड में स्नान करने से भगवान विष्ण की विशेष कृपा मिलती है। इस दिन किये जाने वाले दान का फल अन्य पूर्णिमा की तुलना में 32 गुना अधिक मिलता है, इसलिए इसे बत्तीसी पूर्णिमा भी कहा जाता है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के अवसर पर भगवान सत्यनारायण की पूजा व कथा भी कही जाती है। यह परम फलदायी बताई गई है। कथा के बाद इस दिन सामर्थ्य के अनुसार गरीबों व ब्राह्मणों को भोजन और दान-दक्षिणा देने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।
एस्ट्रोसेज मोबाइल पर सभी मोबाइल ऍप्स
एस्ट्रोसेज टीवी सब्सक्राइब
- Atichari Jupiter Till 2032 & Impact On Zodiacs: What to Expect?
- Sun Transit In Aries: Obstacles Will Be Removed Making Life Peaceful
- Lakshmi Narayan Rajyoga 2025: Fortunes Shines On 3 Zodiac Signs!
- Weekly Horoscope For The Week Of April 14th to 20th, 2025!
- Baisakhi 2025: Auspicious Yoga & More!
- Venus Direct In Pisces: Be Ready For Job Promotions & Appraisals
- Tarot Weekly Horoscope From 13-19 April, 2025
- May Planetary Transits 2025: Career Progress & Business Profits For 3 Lucky Zodiacs!
- Chaitra Purnima Fast 2025: Full Moon Of Blessings!
- Hanuman Jayanti 2025: Date, Time, & Vidhi!
- बृहस्पति 2032 तक रहेंगे अतिचारी, जानें क्या पड़ेगा 12 राशियों पर प्रभाव!
- मेष राशि में सूर्य के प्रवेश से बन जाएंगे इन राशियों के बिगड़े काम; धन लाभ के भी बनेंगे योग!
- इस सप्ताह सूर्य का होगा मेष में गोचर, बदल जाएगी इन 3 राशि वालों की तक़दीर!
- बेहद शुभ योग में मनाया जाएगा बैसाखी का त्योहार, जानें तिथि, मुहूर्त और महत्व!
- धन-वैभव के दाता शुक्र करेंगे अपनी चाल में बदलाव, इन राशियों के बनेंगे नौकरी में तरक्की के योग!
- टैरो साप्ताहिक राशिफल : 13 अप्रैल से 19 अप्रैल, 2025
- चैत्र पूर्णिमा व्रत 2025: इस विधि से करेंगे पूजा, तो ज़रूर प्रसन्न होंगे श्री हरि!
- हिंदू नववर्ष की पहली पूर्णिमा पर मनाई जाएगी हनुमान जयंती, जानें तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि!
- अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल (13 अप्रैल से 19 अप्रैल, 2025): कैसा रहेगा यह सप्ताह आपके लिए?
- शुक्र मीन राशि में मार्गी होकर इन राशियों को देंगे शुभ परिणाम, अच्छा समय होगा शुरू!
- [अप्रैल 16, 2025] संकष्टी चतुर्थी
- [अप्रैल 24, 2025] वरुथिनी एकादशी
- [अप्रैल 25, 2025] प्रदोष व्रत (कृष्ण)
- [अप्रैल 26, 2025] मासिक शिवरात्रि
- [अप्रैल 27, 2025] वैशाख अमावस्या
- [अप्रैल 30, 2025] अक्षय तृतीया
- [मई 8, 2025] मोहिनी एकादशी
- [मई 9, 2025] प्रदोष व्रत (शुक्ल)
- [मई 12, 2025] वैशाख पूर्णिमा व्रत
- [मई 15, 2025] वृष संक्रांति
- [मई 16, 2025] संकष्टी चतुर्थी
- [मई 23, 2025] अपरा एकादशी
- [मई 24, 2025] प्रदोष व्रत (कृष्ण)
- [मई 25, 2025] मासिक शिवरात्रि
- [मई 27, 2025] ज्येष्ठ अमावस्या