विजया एकादशी व्रत 2018
2018 में विजया एकादशी कब है?
11
फरवरी, 2018
(रविवार)
विजया एकादशी व्रत मुहूर्त New Delhi, India के लिए
विजया एकादशी पारणा मुहूर्त :
07:02:25 से 09:15:41 तक 12, फरवरी को
अवधि :
2 घंटे 13 मिनट
हिन्दू धर्म में एकादशी एक महत्वपूर्ण तिथि है, इसलिए विजया एकादशी का भी धार्मिक रूप से बड़ा महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि इस पावन तिथि को जो कोई भक्त पूर्ण विधि विधान के साथ व्रत का पालन करता है तो उस व्रती को उसके हर एक कार्य में सफलता प्राप्त होती है।
विजया एकादशी व्रत एवं पूजा विधि
● एकादशी से एक दिन पूर्व एक वेदी बनाकर उस पर सप्त धान्य रखें
● सोने, चांदी, तांबे अथवा मिट्टी का कलश उस पर स्थापित करें
● एकादशी के दिन प्रातः स्नान कर व्रत का संकल्प लें
● पंचपल्लव कलश में रखकर भगवान विष्णु की मूर्ति की स्थापना करें
● धूप, दीप, चंदन, फल, फूल व तुलसी आदि से श्री हरि की पूजा करें
● उपवास के साथ-साथ भगवन कथा का पाठ व श्रवण करें
● रात्रि में श्री हरि के नाम का ही भजन कीर्तन करते हुए जगराता करें
● द्वादशी के दिन ब्राह्मणों को भोजन आदि करवाएं व कलश को दान कर दें
● तत्पश्चात व्रत का पारण करें
व्रत से पूर्व सात्विक भोजन ग्रहण करना चाहिए और ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। इस प्रकार विधि पूर्वक उपवास रखने से उपासक को कठिन से कठिन हालातों पर भी विजय प्राप्त होती है।
विजया एकादशी का महत्व
सभी व्रतों में एकादशी का व्रत सबसे प्राचीन माना जाता है। पद्म पुराण के अनुसार स्वयं महादेव ने नारद जी को उपदेश देते हुए कहा था कि, ’एकादशी महान पुण्य देने वाली होती है’। कहा जाता है कि जो मनुष्य विजया एकादशी का व्रत रखता है उसके पितृ और पूर्वज कुयोनि को त्याग स्वर्ग लोक जाते हैं। साथ ही व्रती को हर कार्य में सफलता प्राप्त होती ही है और उसे पूर्व जन्म से लेकर इस जन्म के पापों से मुक्ति मिलती है।
विजया एकादशी व्रत कथा
ऐसा कहा जाता है कि त्रेता युग में जब भगवान श्री राम लंका पर चढ़ाई करने के लिए समुद्र तट पर पहुँचे, तब मर्यादा पुरुषोत्तम ने समुद्र देवता से मार्ग देने की प्रार्थना की परन्तु समुद्र देव ने श्री राम को लंका जाने का मार्ग नहीं दिया तब श्री राम ने वकदालभ्य मुनि की आज्ञा के अनुसार विजय एकादशी का व्रत विधि पूर्वक किया जिसके प्रभाव से समुद्र ने प्रभु राम को मार्ग प्रदान किया। इसके साथ ही विजया एकादशी का व्रत रावण पर विजय प्रदान कराने में सहायक सिद्ध हुआ और तभी से इस तिथि को विजया एकादशी के नाम से जाना जाता है।
एस्ट्रोसेज मोबाइल पर सभी मोबाइल ऍप्स
एस्ट्रोसेज टीवी सब्सक्राइब
- Weekly Horoscope November 3 to 9, 2025: Predictions & More!
- Tarot Weekly Horoscope From 2 November To 8 November, 2025
- Numerology Weekly Horoscope: 2 November To 8 November, 2025
- Venus Transit In Libra: Showers Of Love Incoming!
- Devuthani Ekadashi 2025: Check Out Its Date, Katha, & More!
- November 2025 Numerology Monthly Horoscope: Read Now
- Tarot Talks: November Monthly Messages For The Zodiac Signs!
- Venus Transit In Libra Brings Balance & Justice To The World!
- Chhath Puja 2025: List Of Auspicious Dayy, Muhurat & Remedies
- Mercury-Mars Conjunction In Scorpio & Its Impacts On Zodiacs!
- नवंबर के इस पहले सप्ताह में अस्त हो जाएंगे मंगल, जानें किन राशियों के लिए रहेगा अशुभ?
- टैरो साप्ताहिक राशिफल 02 से 08 नवंबर, 2025: क्या होगा भविष्यफल?
- अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 02 नवंबर से 08 नवंबर, 2025
- शुक्र का तुला राशि में गोचर: इन राशियों के प्रेम जीवन में आएगी ख़ुशियों की बहार!
- देवउठनी एकादशी के बाद खुलते हैं शुभ कार्यों के द्वार, पढ़ें पूरी कथा और महिमा!
- मासिक अंक फल नवंबर 2025: ये महीना किसके लिए है ख़ास?
- टैरो मासिक राशिफल: नवंबर 2025 में इन राशियों को मिलेगा बड़ा तोहफा!
- शुक्र का तुला राशि में गोचर: राशि सहित देश-दुनिया पर देखने को मिलेगा प्रभाव
- छठ पूजा 2025: नहाय-खाय से लेकर सूर्योदय के अर्घ्य तक, जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त
- वृश्चिक राशि में मंगल-बुध की युति का 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानें!
- [नवंबर 3, 2025] प्रदोष व्रत (शुक्ल)
- [नवंबर 5, 2025] कार्तिक पूर्णिमा व्रत
- [नवंबर 8, 2025] संकष्टी चतुर्थी
- [नवंबर 14, 2025] बाल दिवस
- [नवंबर 15, 2025] उत्पन्ना एकादशी
- [नवंबर 16, 2025] वृश्चिक संक्रांति
- [नवंबर 17, 2025] प्रदोष व्रत (कृष्ण)
- [नवंबर 18, 2025] मासिक शिवरात्रि
- [नवंबर 20, 2025] मार्गशीर्ष अमावस्या
- [दिसंबर 1, 2025] मोक्षदा एकादशी
- [दिसंबर 2, 2025] प्रदोष व्रत (शुक्ल)
- [दिसंबर 4, 2025] मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत
- [दिसंबर 7, 2025] संकष्टी चतुर्थी
- [दिसंबर 15, 2025] सफला एकादशी
- [दिसंबर 16, 2025] धनु संक्रांति
₹ 




