मार्गशीर्ष अमावस्या 2018
2018 में मार्गशीर्ष अमावस्या कब है?
7
दिसंबर, 2018
(शुक्रवार)

मार्गशीर्ष अमावस्या मुहूर्त New Delhi, India के लिए
दिसंबर 6, 2018 को 12:14:06 से अमावस्या आरम्भ
दिसंबर 7, 2018 को 12:52:26 पर अमावस्या समाप्त
हिन्दू पंचांग के अनुसार यह अमावस्या मार्गशीर्ष माह में आती है, इसे अगहन अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन पितरों की शांति के लिए तर्पण, स्नान, दान-धर्म आदि कार्य किये जाने का विधान है। मार्गशीर्ष अमावस्या पर देवी लक्ष्मी का पूजन करना भी शुभ माना जाता है।
मार्गशीर्ष अमावस्या व्रत और पूजा विधि
पितरों के तर्पण के लिए मार्गशीर्ष अमावस्या का बड़ा महत्व है। इस दिन व्रत रखने से पितरों का पूजन और व्रत रखने से उनका आशीर्वाद मिलता है। इस दिन होने वाले धार्मिक कर्म इस प्रकार हैं-
● प्रातःकाल किसी पवित्र नदी, तालाब या कुंड में स्नान करें और सूर्य देव को अर्घ्य दें। स्नान के बाद बहते हुए जल में तिल प्रवाहित करें व गायत्री मंत्र का पाठ करें।
● कुल परंपरा के अनुसार भगवान विष्णु या भगवान शिव का पूजन करें।
● नदी के तट पर पितरों के निमित्त तर्पण करें और उनके मोक्ष की कामना करें।
● मार्गशीर्ष अमावस्या का व्रत रखने वाले व्यक्ति को इस दिन जल ग्रहण नहीं करना चाहिए।
● पूजा-पाठ के बाद भोजन और वस्त्र आदि का यथाशक्ति किसी जरुरतमंद व्यक्ति या ब्राह्मण को दान करें।
सत्यनारायण पूजा
मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन पितरों की आत्म शांति और उनकी कृपा पाने के लिए पूजा-पाठ और व्रत रखा जाता है। इसके अलावा इस दिन भगवान सत्यनारायण की पूजा भी की जाती है। पूजा स्थल पर भगवान सत्यनारायण और देवी लक्ष्मी का चित्र रखा जाता है। इसके बाद विधिवत तरीके से पूजा की जाती है और हलवे का भोग लगाया जाता है। भगवान सत्यनारायण की कथा का पाठ करने के बाद पूजा संपन्न होती है और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का बांटा जाता है।
मार्गशीर्ष अमावस्या का महत्व
प्रत्येक अमावस्या की भांति मार्गशीर्ष अमावस्या पर भी पितरों को तर्पण करने का विधान है, अतः इस दिन किये जाने वाले पूजा-पाठ से पितरों को आत्म शांति मिलती है और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दिन तर्पण और पिंड दान करने का विशेष महत्व है। मार्गशीर्ष अमावस्या का व्रत रखने से समस्याओं का अंत होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
एस्ट्रोसेज मोबाइल पर सभी मोबाइल ऍप्स
एस्ट्रोसेज टीवी सब्सक्राइब
- Venus Direct In Pisces: Be Ready For Job Promotions & Appraisals
- Tarot Weekly Horoscope From 13-19 April, 2025
- May Planetary Transits 2025: Career Progress & Business Profits For 3 Lucky Zodiacs!
- Chaitra Purnima Fast 2025: Full Moon Of Blessings!
- Hanuman Jayanti 2025: Date, Time, & Vidhi!
- Sun Transit In Ashwini Nakshatra – Luck & Prosperity For 3 Lucky Zodiacs!
- Hanuman Jayanti 2025: Unleashing Wealth & Success For 3 Lucky Zodiacs!
- Numerology Weekly Horoscope: From April 13th to 19th!
- Venus Direct In Pisces: A Breather For These 5 Zodiac Signs!
- Shani Dev’s Blessings: Cosmic Clues Of Lord Favoring Zodiacs & Individuals!
- धन-वैभव के दाता शुक्र करेंगे अपनी चाल में बदलाव, इन राशियों के बनेंगे नौकरी में तरक्की के योग!
- टैरो साप्ताहिक राशिफल : 13 अप्रैल से 19 अप्रैल, 2025
- चैत्र पूर्णिमा व्रत 2025: इस विधि से करेंगे पूजा, तो ज़रूर प्रसन्न होंगे श्री हरि!
- हिंदू नववर्ष की पहली पूर्णिमा पर मनाई जाएगी हनुमान जयंती, जानें तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि!
- अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल (13 अप्रैल से 19 अप्रैल, 2025): कैसा रहेगा यह सप्ताह आपके लिए?
- शुक्र मीन राशि में मार्गी होकर इन राशियों को देंगे शुभ परिणाम, अच्छा समय होगा शुरू!
- सूर्य का मेष राशि में गोचर, इन राशियों पर पड़ सकता है भारी, इनकी होगी बल्ले-बल्ले!
- मीन राशि में शुक्र की मार्गी चाल शेयर बाज़ार के लिए रहेगी अशुभ, रहना होगा सावधान!
- कामदा एकादशी 2025: इस दिन राशि अनुसार लगाएं श्री हरि को भोग!
- मीन राशि में मार्गी होकर बुध, किन राशियों की बढ़ाएंगे मुसीबतें और किन्हें देंगे सफलता का आशीर्वाद? जानें
